आपने कभी न कभी तो एयर एम्बुलेंस का जिक्र सुना ही होगा। जैसे- फलां नेता या कोई आम इंसान बहुत ज्यादा बीमार था और एयर एम्बुलेंस से अच्छे अस्पताल पहुंचाया गया और उसकी जान बच गई।

ऐसी खबरों को पढ़कर बहुत से लोगों को लगता है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ पैसे वाले ही कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। चलिए समझते हैं कैसे?

कम-से-कम समय में किसी पेशेंट को एक शहर से दूसरे शहर के अस्पताल तक पहुंचाने के लिए बेसिक मेडिकल फैसिलिटी वाले हवाई जहाज या हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है, इसे ही एयर एम्बुलेंस कहते हैं। एम्बुलेंस सर्विस देने वाली कंपनियों और अस्पताल से बात की तो पता लगा कि एयर एम्बुलेंस बुक करने का खर्च आमतौर 5-6 लाख या इससे ज्यादा भी हो सकता है, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे रास्ते बताए, जिसकी मदद से एक मिडिल क्लास इंसान भी एयर एम्बुलेंस बुक कर सकता है।

अगर CM हेल्प लाइन नंबर काम न आए, हेल्थ इंश्योरेंस न हो, फ्लाइट बुक नहीं हो रही है और कैशलेस एयर एम्बुलेंस का मेंबरशिप भी नहीं लिया है तो आप अपने शहर के कलेक्टर से रिक्वेस्ट करके एयर एम्बुलेंस के लिए मदद मांग सकते हैं।

सवाल- कोई भी साधारण व्यक्ति एयर एम्बुलेंस कैसे बुक कर सकता है और वो पेशेंट तक कैसे पहुंचेगा?
जवाब-
 एयर एम्बुलेंस वाली कुछ कंपनियों का कहना है कि बुकिंग प्रोसेस में समय-समय पर बदलाव होता रहता है। फिर भी सामान्य प्रोसेस को जान लीजिए-

  • सबसे पहले एयर एम्बुलेंस वाली कंपनी या अस्पताल के इमरजेंसी नंबर पर कॉल करना होगा।
  • उनके कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव को पेशेंट की बीमारी को लेकर पूरी डिटेल देनी होगी, ताकि वो जल्द से जल्द आपको सर्विस दे सकें।
  • एक टीम आपकी बताई सिचुएशन को एनालाइज करेगी और सर्विस की कीमत के साथ कुछ जरूरी जानकारी देगी।
  • वह टीम अपनी इमरजेंसी मैनेजमेंट यूनिट को अलर्ट भेजेगी और एयर एम्बुलेंस डिस्पैच कराएगी।
  • फाइनली एयर एम्बुलेंस पेशेंट के पास जल्द से जल्द पहुंचाकर पेशेंट को अस्पताल तक पहुंचाएगी।

सवाल- एयर एम्बुलेंस के अंदर कौन-कौन सी सुविधाएं होती हैं?
जवाब- 
एयर एम्बुलेंस के अंदर किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन में इस्तेमाल किए जाने वाले जरूरी इक्विपमेंट होते हैं। जैसे-

  • ब्रीदिंग ऐपरेटस (मरीज को सांस न आए तो, इसे पहनाया जाता है)
  • मॉनिटरिंग सिस्टम (मरीज की स्थिति को देखता है)
  • पेसमेकर ( मरीज की हार्ट बीट को कंट्रोल करता है)
  • इसके अलावा खून पतला करने वाली मेडिसिन भी होती हैं।
  • पेशेंट की सिचुएशन को देखते हुए कुछ दूसरे इक्विपमेंट भी जोड़े जा सकते हैं।

चलते-चलते जान लीजिए

देश में इस समय 49 सरकारी एयर एम्बुलेंस हैं

  • दिल्ली – 39

  • महाराष्ट्र- 5

  • केरल -2

  • ओडिशा- 1

  • गुजरात- 1

  • पश्चिम बंगाल – 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *