देहरादून संस्कार भारती के संस्थापक पदम श्री से सम्मानित बाबा योगेंद्र जी को आज RSS. कार्यालय तिलक रोड पर संस्कार भारती की प्रांतीय अध्यक्ष माननीय विधायक सविता कपूर के तत्वधान में भावभीनी श्रद्धांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए जिसमें आर एस एस के गणमान्य तथा प्रमुख हस्तियां उपस्थित थी, विदित हो कि श्री योगेंद्र जी का 10 जून को गंगा दशहरे के पावन अवसर पर ब्रह्मलीन हो गए थे उन्होंने समस्त देश के लोक कलाकारों को एक मंच पर इकट्ठा करके लोक कला और लोक संस्कृति को बहुत बुलंदियों पर पहुंचाया था आज बाबाजी से जुड़ा हर व्यक्ति अपने आप को

 ठगा सा महसूस कर रहा था परंतु संसार और उसकी हर चीज नश्वर है उनके बताए हुए तथा दिखाए हुए रास्ते पर चलकर आज हर कलाकार अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है.

श्रधांजलि में उपस्थित रहे : प्रांतीय अध्यक्ष सविता कपूर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री बलदेव पराशर, महानगर अध्यक्ष श्रीमती भारती पांडे,मत्री सुभाषिनी ,निशा अग्रवाल सविता वर्मा, आदि सदस्य उपस्थित रहे। आर एस एस के प्रांत प्रचारक श्री युद्धवीर जी, श्री विजय जी ,श्री रवि देव जी ,श्री लक्ष्मी प्रसाद जी द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

बांसुरी पर श्री कैलाश ध्यानी श्री पीयूष निगम ने गीत गाकर निशा मारकंडे के निर्देशन में भजन प्रस्तुति द्वारा श्रद्धांजलि दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *