Hapur Factory Blast: फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई फैक्ट्रियों की छतें उड़ गईं. यही नहीं, 10 किलोमीटर तक के एरिया में धमाके की आवाज सुनाई दी यूपी के हापुड़ जिले स्थित धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य घायल हो गए. फैक्ट्री में हुए विस्फोट के सीसीटीवी फुटेज में इस हादसे की भयावहता को देखा जा सकता है. विस्फोट इतना जोरदार था कि कारखाने की टीनशेड के साथ मजदूरों के शरीर के चिथड़े तक उड़ गए.हापुड़ पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्टरी कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखों का निर्माण कर रही थी, दरअसल लाइसेंस इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्माण का लिया गया था। लेकिन बन पटाखे रहे थे।

फैक्टरी में हुई घटना हृदय विदारक: पीएम मोदी ने जताई शोक संवेदना

हापुड़ में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हापुड़ की फैक्ट्री में हुआ हादसा हृदय विदारक है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है। उनके परिजनों के प्रति वह अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। घायलों के इलाज और दूसरी हर संभव सहायता में राज्य सरकार तत्परता से जुटी हुई है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताते हुए आईजी और कमिश्नर समेत आलाधिकारियों को तत्काल की जांच के साथ घायल मजदूराें को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *