प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर में हैं.  भागलपुर से पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त भी जारी करेंगे. इस दौरान उनके साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी हैं. पीएम मोदी की सभा को लेकर लोगों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है. हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं. 

खुली जीप पर सीएम नीतीश के साथ सभास्थल पर पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त बिहार में जारी करेंगे. सभास्थल तक पीएम मोदी सीएम नीतीश कुमार के साथ खुली जीप से पहुंचे.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर दौरे को लेकर लोगों में उत्साह है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें कई स्थानीय कलाकार ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में मिथिला की प्रसिद्ध नृत्य कला झिझिया और मंजूषा की प्रस्तुति महिला कलाकारों की तरफ से दी गयी. 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *