चुनाव खत्म होने के बाद सीपीयू पुलिस एक्शन में आ गई है पूर्व की तरह ही सीपीयू टीम शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात है. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के तुरंत चालन व सख्त कार्रवाई की जा रही है.
आज सुबह आर्यभट्ट न्यूज़ टीम के सामने दो युवक बाइक पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए आ रहे थे, मौके पर मौजूद दो सीपीयू अधिकारी अनूप कुमार और SI मदन सिंह नेगी की उन पर नजर पड़ी, पुलिस को देख दोनों युवक भागने लगे संदेह की स्थिति पैदा होते ही अनूप कुमार ने फुर्ति दिखाकर तुरंत ही एक युवक को भागती हुई मोटरसाइकिल से धर दबोचा, यही नहीं युवक जब पकड़ा गया और पुलिस अपनी कार्यवाही में व्यस्त हो गई तो मौका देख कर वह युवक दोबारा भाग निकला फिर अनूप कुमार ने तुरंत उस भागते हुए युवक का पीछा किया और दोबारा उसको धर दबोचा पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक उत्तर प्रदेश से आया था . पूछताछ से संतुष्ट होने पर युवक का विभिन्न धारो में चालान कर भेज दिया गया .