indian money

गुड न्यूज: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 90,000 रुपए तक का बड़ा फायदा, होली के बाद 34% मिलेगा DA

7th Pay Commission: मार्च महीने में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है. सैलरी में इजाफा होना तय है.

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है. मार्च में होली गिफ्ट मिलने जा रहा है. मार्च महीने में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है. सैलरी में इजाफा होना तय है. 1 करोड़ से ज्‍यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स (Pensioners) को इसका फायदा मिलेगा. जनवरी 2022 के लिए महंगाई भत्ते (Dearness allowance) का ऐलान होना है. महंगाई भत्ते (DA Hike) में 3 फीसदी का इजाफा होगा. 16 मार्च को इस पर मुहर लग सकती है.

34% हो जाएगा DA

Labor Ministry के मुताबिक, दिसंबर 2021 में All India Consumer Price Index for Industrial Workers (AI CPI-IW) का आंकड़ा 125.4 पर पहुंचा था. इससे कर्मचारियों के DA में 3 फीसदी का इजाफा कन्फर्म है. 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी DA मिलेगा. कर्मचारियों को मार्च की सैलरी में इसका भुगतान किया जा सकता है.

90 हजार रुपए तक कैसे मिलेगा फायदा?

JCM सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई के अनुपात में पैसा मिलना चाहिए. सरकार ने अभी तक एरियर को लेकर स्थिति साफ नहीं की है. ऐसे में 3 फीसदी DA का ऐलान होता है तो निश्चित तौर पर राहत की बात है. अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30 हजार रुपए महीना है तो इससे उसकी तनख्‍वाह 900 रुपए महीना बढ़ेगी. सालाना आधार पर देखें तो सीधे उनकी ग्रॉस सैलरी में 10,800 रुपए बढ़ जाएंगे. कैबिनेट सचिव स्‍तर के अफसरों की सैलरी 7500 रुपए महीना बढ़ेगी. मतलब सबसे ज्‍यादा ढाई लाख रुपए महीना बेसिक सैलरी होती है, उन्हें सालाना आधार पर 90 हजार रुपए का फायदा होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *