अपने फ़ोन में हर कोई तेज़ इन्टरनेट की चाह रखता है ,यू तुबे पर विडियो देखने हो या ऑनलाइन क्लास फ़ोन में तेज़ इन्टरनेट का अलग ही मज़ा है .मोबाइल कंपनियों नें बाज़ार में 5 G फ़ोन तो साल शुरू में लांच कर दिए थे और 5g मोबाइल्स ने मार्किट में अची पकड़ बना ली है . तो अब हर किसी को इंतज़ार है तो फ़ोन में 5g टावर दिखने का , तो इसको लेकर भी अब अची खबर निकल कर आ रही है
5G इंटरनेट ट्रायल और लॉन्च को लेकर भारत की तैयारी केंद्र सरकार ने कहा है कि मार्च-अप्रैल 2022 तक 5G इंटरनेट स्पैक्ट्रम के लिए बोली लगाई जाएगी। 5G शुरू करने वाली टेलिकॉम कंपनियों ने टेस्ट और ट्रायल पूरी कर लिए हैं। 5G इंटरनेट शुरू करने को लेकर आखिरी फैसला टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) को लेना है। भारती एयरटेल ने एरिक्सन के साथ मिलकर हैदराबाद में कॉमर्शियल 5G इंटरनेट सेवा का सफलता पूर्व टेस्टिंग भी कर लिया है। 2019 में ही जियो ने भी 5G नेटवर्क सेवा विस्तार के लिए देश भर में इंटरनेट नेटवर्क विस्तार के लिए काम करना शुरू कर दिया था।
देश के इन्हीं 13 शहरों में सबसे पहले 5G इंटरनेट क्यों? 5G Internet In Indian
भारत में 5G इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए तीन बड़ी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया काम कर रही हैं। इन तीनों कंपनियों ने मोबाइल एसेसरीज बनाने वाली कंपनियों एरिक्सन और नोकिया के साथ मिलकर काम शुरू किया है। ऐसे में सबसे पहले इन 13 शहरों में 5G इंटरनेट शुरू होने की मुख्य तीन वजह हैं…
- नोकिया और एरिक्सन कंपनी शुरुआती फेज में इन्हीं शहरों में ट्रायल और टेस्टिंग कर रही हैं।
- इन 13 शहरों में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग ज्यादा हैं। यहां इंटरनेट यूज भी ज्यादा है इसलिए इन्हीं शहरों को चुना गया है।
- 5G इंटरनेट सेवा की कीमत 4G की तुलना में ज्यादा है। इस हिसाब से छोटे शहरों की तुलना में 5G यूज करने वाले लोग इन 13 बड़े शहरों में ज्यादा हैं।
तो 5g से कैसे प्रभावित होगी आपकी जिंदगी ,क्या है आपकी लाइफ के लिए 5G Update
5G इंटरनेट सेवा के शुरू होने से भारत में काफी कुछ बदलने वाला है। इससे न सिर्फ लोगों का काम आसान होगा बल्कि मनोरंजन और संचार के क्षेत्र में भी काफी कुछ बदल जाएगा। 5G के लिए काम कर रही कंपनी एरिक्सन का मानना है कि 5 साल में भारत में 50 करोड़ से ज्यादा 5G इंटरनेट यूजर की संख्या होने वाली है। जानिए 5G के शुरू होने से लोगों को क्या फायदे होने वाले हैं।
- पहला फायदा तो ये होगा कि यूजर तेज स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे।
- वीडियो गेमिंग के क्षेत्र में 5G के आने से बड़ा बदलाव होगा।
- यूट्यूब पर वीडियो बिना बफरिंग या बिना रुके चलेगा।
- वॉट्सऐप कॉल में आवाज बिना रुके और साफ-साफ आएगी।
- मूवी 20 से 25 सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगी।
- कृषि क्षेत्र में खेतों की देखरेख में ड्रोन यूज संभव होगा।
- मेट्रो और बिना ड्राइवर चलने वाली गाड़ियों को ऑपरेट करना आसान होगा।
- वर्चुअल रियलिटी और फैक्ट्री में रोबोट यूज करना ज्यादा आसान होगा।
- यही नहीं 5G आने से इंटरनेट ऑफ थिंग्स के जरिए ज्यादा से ज्यादा कंप्यूटर सिस्टम को कनेक्ट करना आसान होगा।

