Iran Israel War Live: वेस्ट बैंक में पाए गए शव को बेंजामिन नेतन्याहू ने हत्या करार दिया
एक लापता इजरायली बच्चा शनिवार (13 अप्रैल) को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में मृत पाया गया. इस घटना को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हत्या करार दिया. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 14 वर्षीय बेंजामिन अचिमीर के शुक्रवार को लापता होने के बाद सैकड़ों वालंटियर इजरायली सेना में शामिल हो गए थे.
हम ईरान को जवाब दने के लिए तैयार’, इजरायली सेना
ईरान को स्थिति को देखते हुए इजरायल की सेना हाई अलर्ट पर है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने कहा हमने इजरायल को ईरान के हमले से बचाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. हम ईरान को जवाब दने के लिए तैयार हैं.”
होर्मुज जलसंधि के पास जहाज पर हुए हमले को ईरान से जोड़ा गया
एपी की रिपोर्ट के अनुसार मध्यपूर्व के एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि होर्मुज जलसंधि के पास के पास एक जहाज पर हुए हेलीकॉप्टर हमले के लिए ईरान जिम्मेदार है. वीडियो में दिखाई दे रहा था कि कमांडो हेलीकॉप्टर से जहाज पर चढ़े थे.
तेहरान के उच्च अधिकारियों ने हमले को मंजूरी नहीं दी
तेहरान के उच्च अधिकारियों ने अभी तक हमले को मंजूरी नहीं दी है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान के हाईकमान ने अभी तक इजराइल पर हमले की अभी तक मंजूरी नहीं दी है.
Iran Israel War Live: इटली के विदेश मंत्री ने ईरान से की संयम बरतने की अपील
इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने अपने ईरानी समकक्ष होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन से टेलीफोन पर बातचीत की और तेहरान से इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच संयम बरतने का आग्रह किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *