मुजफ्फरपुर:-मुजफ्फरपुर में चचेरे भाई ने अपनी 18 माह की मासूम बहन के साथ दरिंदगी की। उसे उठाकर अपने कमरे में ले गया। फिर, उसके साथ रेप किया। बच्ची की जब हालत बिगड़ गई तो उसे वह छोड़कर फरार हो गया। मामला जिलें के कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
वहीं, आरोपी युवक गांव से फरार हो गया। बच्ची के पिता ने बताया की बेटी खेल रही थी। इसी दौरान भतीजा आया और उसे गोद में लेकर अपने कमरे में ले गया। वहा टीवी चल रहा था। बच्ची टीवी देखने लगी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद वे लोग बच्ची खोजने लगे।
वह बच्ची को ढूंढते हुए आरोपी के कमरे में पहुंचे। जहां बच्ची खून से लथपथ हालत में थी। उसके दोनों पैरो के तरफ से तेज खून निकल रहा था। जबकि, युवक मौके से फरार हो गया। बच्ची को लेकर शहर के जुरन छपरा स्तिथ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जहां बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि आरोपी की उम्र करीब 14 वर्ष है। वह घर के बगल में रहता है। बच्ची का चचेरा भाई लगता है। मामले को लेकर उन्होंने कुढ़नी थाना में शिकायत दर्ज कराई हैं। इधर, कुढ़नी थाना के दारोगा आदिति कुमारी ने बताया की बच्ची का इलाज चल रहा है। मामले में उसके परिजनों ने शिकायत की है। परिजन के बयान के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।