उत्तराखंड के एक स्कूल में कोरोना विस्फोट से मचा हडकम्प स्कूल बंद करने के आदेश
देहरादून/उत्तराखण्डः 02 JAN. 2022
राजधानी से रविवार को सूत्रों के हवाले मिली ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुमाऊँ, नैनीताल जिले के सुयालबाड़ी में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट में एकसाथ 85 छात्रों ( नौनिहालों) में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मचा गया है। वही जिसमें एक साथ 85 छात्रों के संक्रमित पाए जाने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। फिलहाल सभी बच्चों को स्कूल में ही आइसोलेट किया गया है। अब तक कुल 96 बच्चों में कोरोना के लक्षण मिले हैं।
वहीं क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौनगांव में तैनात शिक्षक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं अब बडी़ संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है।
वही इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार संक्रमित पाए गए छात्रों को विद्यालय में ही आइसोलेट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उपचार के प्रबंध कर निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम नैनीताल धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में रहने वाले 450 बच्चों की सैंपलिंग के बाद 85 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं. एक बार फिर बच्चों की सैंपलिंग की जाएगी. जांच परिणाम आने के बाद बच्चों को घर भेजा जाएगा. सीएमओ डॉ. भगवती जोशी के अनुसार, संक्रमित पाए गए बच्चों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं. प्रधानाचार्य को विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी उत्तराखंड में बढ़ रहे हैं।
जबकि एकसाथ 85 स्कूली बच्चों में कोरोना संक्रमण (COVID-19) की पुष्टि होने से हड़कंप मचा है। वही जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 259 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 110 लोग रिकवर हुए हैं। प्रदेश में इस समय 506 सक्रिय मरीज हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।वही इस दौरान कोरोना की तीसरी लहर की ओर बढ़ रही चिंताओं की बीज आज रविवार को उत्तराखण्ड में एक दिन में 200 से ज्यादा कोरोना संक्रमित के लोग मिले हैं। वही जिसमंे राजधानी देहरादून जिले में करीब 77 लोग कोरोरा की चपेट में आए हैं। वही हरिद्वार में 15, जबकि सबसे अधिक 91, पौड़ी में, नैनीताल में 28, अल्मोड़ा में 01, पिथौरागढ़ जिले में 08, ऊधमसिंह नगर में 34, टिहरी में 05, संक्रमित मिले हैं। वही दुसरी ओर , स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से घबराने की नहीं, बल्कि सतर्कता की जरूरत है। भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचा जाए। सार्वजनिक स्थलों पर एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क पहनने के साथ ही अन्य गाइडलाइन का पालन करें।
