Gujarat के मोरबी शहर में रविवार की शाम माच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से महिलाओं एवं बच्चों समेत कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई। मीडिया खबरों के मुताबिक मृतकों में 47 लोगों की पहचान हो पाई है।

हादसे में पुल का रखरखाव करने वाली कंपनी के साथ ही प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है। 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 50 से ज्यादा लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे के समय पुल पर 400- से 500 लोग मौजूद थे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। हादसे की जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम बना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *