Dehradun :मसूरी की मालरोड पर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम को पटरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। प्रशासन ने मालरोड पर पटरी घेरने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान के दौरान पालिका सभासद और एसडीएम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।एसडीएम के नेतृत्व में पालिका प्रशासन, पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए लोगों का सामान जब्त कर लिया। मालरोड समेत गांधी चौक और मोतीलाल नेहरू मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *