ANI अपडेट:

माँता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग ने बताया कि इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है

माता वैष्णो देवी: साल के शुरू में हुआ माता वैष्णो देवी में दुखद हादसा

मुझे लगता है वहां भ्रम होने से हुआ होगा हादसा- डीजीपी दिलबाग सिंह

डीजीपी दिलबाग सिंह ने अस्पताल में भर्ती लोगों से मिलने के बाद प्रेस से बात की जिसमें उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि उधर किसी तरह का भ्रम हुआ होगा जिससे कुछ प्रतिक्रिया हुई होगी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, कुछ क्रॉस-मूवमेंट था जिसके कारण कुछ टकराव हुआ, या कुछ बहसबाजी हुई होगी। सभी चीजें देखी जा रही हैं। ज्यादातर मौतें दम घुटने और लोगों के आपस में टकराने से हुई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाने में समय नहीं गंवाया गया। 6 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, अन्य 4 लोग भी डिस्चार्ज के लिए तैयार हैं और अन्य 4 को कुछ और दिन अस्पताल में भर्ती रहने की आवश्यकता होगी।

डीजीपी दिलबाग सिंह पहुंचे नारायणा अस्पताल

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे जहां भगदड़ से घायल लोगों का उपचार किया जा रहा है।

तीन सदस्यों की टीम करेगी हादसे की जांच: श्राइन बोर्ड

श्राइन बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि, हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई और 15 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।  सरकार ने तीन सदस्यों की टीम को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम करेंगे और उनके अलावा एडीजीपी जम्मू जोन और डिविजनल कमिश्नर जम्मू इसके सदस्य होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *