गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में दोनों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी. लेकिन रास्ते में फायरिंग हुई, जिसमें दोनों भाइयों को लगी और उनकी मौत हो गई. गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में दोनों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी. लेकिन रास्ते में फायरिंग हुई, जिसमें दोनों भाइयों को लगी और उनकी मौत हो गई. फायरिंग के बाद घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें दोनों भाइयों के शव जमीन पर पड़े नजर आए. जानकारी के मुताबिक, एक शख्स ने दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है, जिसका इलाज चल रहा है. हत्यारा कौन था, फिलहाल यह मालूम नहीं चल पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *