परंपरा के चलते हजारों लीटर बटा दूध निशुल्क देहरादून , आज गोवर्धन पूजा विश्वकर्मा दिवस है लेकिन यदुवंशी ग्वाले आज के दिन हजारों लीटर दूध फ्री बांटते हैं यदुवंशी ग्वाले शाम और सुबह का दूध इकट्ठा करके सुबह से ही लोगों के बीच फ्री बांट दिया जाता है इस बीच यदि कोई कितनी भी कोशिश करें तो उसको दूध बेचा नहीं जाता यह कहना है कालीका मंदिर मार्ग मच्छी बाजार की एक बड़ी डेयरी के संस्थापक सफरी लाल जी का उनके पुत्र गोविंद और उनकी पत्नी इस डेयरी का संचालन करते हैं गोविंद ने बताया कि उनकी डेरी में लगभग डेढ़ सौ गाय और भैंस हैं वह दो टाइम का दूध इकट्ठा करके गोवर्धन पूजा करके सुबह से फ्री बांटना शुरू करते हैं जिससे भारी भीड़ लग जाती है और हर कोई इस को प्रसाद के रूप में ग्रहण करता है बांटने वाली मात्रा के बारे में पूछने पर उनके परिवार ने बताया कि जिसके भाग्य में जितना हो खुल कर दिया जाता है उन्होंने यह भी बताया कि है परंपरा सिर्फ यदुवंशी ग्वालो की ही है और इसका निर्वहन उनका परिवार शुरू से ही कर रहा है