देहरादून 30 मई तिलक रोड पर स्थित 1860 में स्थापित प्राचीन श्री गंगा मंदिर में गंगा दशहरा पर एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई तथा भक्तजनों ने जमकर मां गंगा की स्तुति मनमोहक नृत्य के द्वारा भाव विभोर होकर की,जिसमे राजपुर विधायक मुख्य अथिति श्री खजान दास ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
मंदिर के मुख्य पुजारी गोपाल शर्मा तथा उनकी पत्नी उमा शर्मा ने बताया की मां गंगे का यह मंदिर देहरादून में सबसे प्राचीन है जो तिलक रोड पर स्थित है। मंदिर की प्रधान कार्यकर्ता श्रीमती सोनिया वैध ने इस आयोजन में एक भव्य माता की चौकी का भी आयोजन किया तथा भजनों के साथ साथ एक विशाल भंडारे का भी आयोजन मंदिर की तरफ से किया गया

