इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के तहत कुल रिक्त पदों की संख्या 1120 है। इनमें से 459 पद अनारक्षित हैं। वहीं, एससी वर्ग के लिए 158 पद, एसटी वर्ग के लिए 88 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 303 पद और ईडब्ल्यूएस 112 पद रखे गए हैं।
