उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव कुमार बाल्यान ने संयुक्त रूप से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस, गिनाई मोदी सरकार के 9 वर्ष की विशेष उपलब्धियां


देहरादून:  29 मई राजपुर रोड पर स्थित मधुबन होटल के हॉल में मीडिया से भरे- हॉल में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुजफ्फरनगर के डॉ. संजीव कुमार बालियान केंद्रीय कृषि मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मोदी सरकार के 9 वर्ष की विशेष उपलब्धियों को पत्रकारों के समक्ष रखा जिसमें मुख्य रुप से देश में 70 वर्ष और नौ वर्ष के कार्यकाल में अंतर को स्पष्ट किया, उन्होंने विश्व पटल पर भारत की उभरती ताकत और उसके सम्मान से मीडिया कर्मियों को अवगत कराया तथा भारत में केदारनाथ से लेकर से लेकर कन्याकुमारी तक एक्सप्रेस वे हाईवे अनेक मेडिकल कॉलेज शिक्षा सुधार कृषि योजनाओं तथा दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे और वंदे भारत श्रेणी की 21वी ट्रेन का शुभारंभ और भी बहुत सी अनेक योजनाओं को बहुत कम समय में पूरा करके दिखाने के संबंध में डिजिटल प्रेजेंटेशन के जरिए पटल पर रखा, केंद्रीय मंत्री श्री संजीव कुमार बालियान ने भारतीय कृषि वैज्ञानिक द्वारा नैनो यूरिया के क्रांतिकारी अविष्कार से पत्रकारों को अवगत कराया तथा उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण को हटाने के संबंध में उनको धन्यवाद भी दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *